हादसा: तीन मजदूर बिजली की 11 केवी की लाइन की चपेट में आए, घायल–

by | Feb 10, 2024 | नई टिहरी, ब्रेकिंग | 0 comments

जीओ लाइन के लोहे के पाइप को खड़ा करते वक्त बिजली की लाइन से जा टकराया पोल, दौड़ गया करंट–

थत्यूड़(टिहरी): क्षेत्र में एक निजी संचार कंपनी की फाइबर लाइन डालने का काम रहे 3 मजदूर बिजली की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से घायल। शनिवार को जौनपुर ब्लाक के भवान से 5 किलोमीटर दूर भाल गांव में जिओ फाइबर लाइन डालने का काम कर रहे मजदूर जब जिओ का पोल खड़ा कर रहे थे तो अचानक पोल 11केबी लाइन से स्पर्श कर गया जिससे पोल मे करंट फैल गया और तीन मजदूर घायल हो गए जिसमें दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों में शब्बीर अहमद पुत्र मोहम्मद कुतुबुद्दीन उम्र 23 वर्ष ग्राम गांघर पोस्ट धर्म कुंड जिला रामवन जम्मू कश्मीर, मंजूर अहमद पुत्र फतेह मोहम्मद उम्र 24 वर्ष, तीसरा मसकुर अहमद पुत्र सैफुद्दीन उम्र 23 वर्ष तीनों एक ही जगह के निवासी थे।

गंभीर घायल शब्बीर अहमद पुत्र मोहम्मद कुतुबुद्दीन व मसकुर अहमद पुत्र सैफुद्दीन को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है जबकि एक घायल मंजूर अहमद पुत्र फतेह मोहम्मद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थव्यूड़मे भर्ती है जो खतरे से बाहर है। घटना का पता स्थानीय गांव के लोगों को लगा तो उन्होंने थाना थत्यूड़ पुलिस 108 एम्बुलेंस को दी ।

थाना अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ठेकेदार उत्तम सिंह ग्राम पोखरी छाम टिहरी गढ़वाल के साथ उक्त मजदूर फाइबर बिछाने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर देहरादून 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेज दिया गया है जबकि तीसरा घायल मंजूर अहमद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!