गांव चलो अ​भियान: पांडुकेश्वर गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट–

by | Feb 10, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूती से करें कार्य, जनता को बताएं, केंद्र में भाजपा सरकार क्यों है जरुरी–

पांडुकेश्वर(चमोली): शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को पांडुकेश्वर गांव पहुंचे। वे गांव में ग्रामीणों के साथ 24 घंटे बिताएंगे। उन्होंने पांडुकेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव के लिए मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनता को बताना होगा कि केंद्र में बीजेपी सरकार क्यों जरूरी है।

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पांडुकेश्वर पहुंचे। वे पांडुकेश्वर बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्रेम है। हमारा कर्तव्य है कि हम एक-एक वोट से मोदी के हाथों को मजबूत करें।

जोशीमठ में आपदा प्रभावितों से भी मिले अध्यक्ष महेंद्र भट्ट-

कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहंचाएं। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिगंबर पंवार, सुधीर मेहता, बूथ अध्यक्ष मंदीप भंडारी, किशन पंडवाल, गजेंद्र चौहान, अंशुमान भंडारी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!