राजनीति: केंद्रीय राजनीति में पहली बार चमोली जनपद को मिला प्रतिनिधित्व–

by | Feb 12, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राज्यसभा प्रत्याशी घो​षित होने पर ब्राह्मणथाला गांव से लेकर भाजपाईयों में खुशी का माहौल, अब बदल जाएंगे राजनीति समीकरण–

गोपेश्वर (चमोली): चमोली जनपद के ब्राह्मण थाला गांव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके गांव ब्राह्मण थाला से लेकर जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग फोन पर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पोखरी में मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा के जनपद संगठन के पदा​धिकारियों ने कहा कि पहली बार केंद्रीय राजनीति में चमोली जनपद को प्रतिनि​धित्व मिला है। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब जनपद में राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वे संगठन के पुरोधा हैं। संगठन के जनपद मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल और वरिष्ठ नेता तारेंद्र दत्त थपलियाल ने कहा कि आज पहली बार चमोली जनपद को केंद्रीय राजनीति में प्रतिनि​धित्व मिला है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार ​कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जनता का सरकार पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह असवाल, रमेश चौधरी, नवीन वैष्णव, राजेंद्र ममगाईं के साथ ही कई अन्य पदा​धिकारियों ने भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!