चमोली: हंगामेदार रही जिला पंचायत चमोली की बैठक, उपाध्यक्ष ने किया बहिष्कार–

by | Feb 13, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जिला पंचायत सदस्यों ने सदन में दिया धरना, मुख्य​ विकास अ​धिकारियों ने अनुप​स्थित विभागीय अ​धिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण–

गोपेश्वर (चमोली): मंगलवार को जिला पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। सुबह 11 बजे जिला पंचायत सदस्य जैसे ही बैठक में पहुंचे तो उन्होंने वि​भिन्न मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों ने पंचायतीराज विभाग के ​खिलाफ नारेबाजी कर सदन में ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद सदस्यों व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की बजट पर चर्चा को लेकर खूब बहस हुई। उपाध्यक्ष ने कहा कि बजट पर आम बैठक में चर्चा की जानी जरुरी है। जब चर्चा नहीं हुई तो वे बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए।

मांगों को लेकर सदन में धरना देते सदस्यगण-

इधर, सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में लंबे समय से अपर मुख्य कार्या​धिकारी और सहायक अ​भियंता का पद रिक्त चल रहा है। दो महिने से जिला पंचायत के अ​धिकारी व कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ठेकेदारों के भुगतान भी रुके हुए हैं। इन्हीं मांगों के लिए जिला पंचायत सदस्य सभागार में ही मंच पर धरने पर बैठ गए। बाद में बैठक में पहुंचे मुख्य विकास अ​​धिकारीअ​भिनव शाह के आश्वासन पर सदस्य शांत हुए। मुख्य विकास अ​धिकारी ने कहा कि शीघ्र कर्मचारियों के वेतन का आहरण कर लिया जाएगा। साथ ही सहायक अ​भियंता की व्यवस्था भी कर दी गई है। जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे जिला पंचायत की बैठक शुरू हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या उठाने के लिए कहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत के बजट पर चर्चा करने के लिए कहा, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने विभागीय समस्याओं पर चर्चा करने की बात कही। इसी बात को लेकर भी कुछ देर तक बैठक में हंगामा मचा रहा।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट और विनोद नेगी ने कहा कि बीआरओ, एनएचआईडीसीएल, एनटीपीसी, टीएचडीसी, एनएच, सतलुज जल विद्युत परियोजना, एनपीसीसी, ब्रिज एंड रुफ कंपनी के अ​धिकारी कभी भी जिला पंचायत की बैठक में शामिल नहीं होते हैं। इस पर सीडीओ ने संबं​धित विभागों के अ​धिकारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

सदस्य अवतार सिंह पुंडीर ने बिनायकधार-कस्बीनगर सड़क के निर्माण की मांग उठाई। नंदिता रावत ने प्राणमतिसड़क पर हुए घटिया डामरीकरण कार्य की जांच और दोबारा कार्य करने की मांग उठाई। पोखरी की ब्लाॅक प्रमुख प्रीति भंडारी ने सेरा-मालकोटी सड़क पर काम शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा सदस्य विक्रम बर्त्वाल, देवी जोशी, सूरज सैलानी ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाई। सीडीओ ने सभी अ​धिकारियों को बैठक में उठीं समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!