महोत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर में नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग, जिले को दी 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात–

by | Feb 15, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गौचर में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ सीएम का भव्य स्वागत–

गौचर(चमोली): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में महिला ​सश​क्तिकरण के अंतर्गत आयोजित गंदा-गौरा महोत्सव में ​​शिरकत की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रोड शो भी किया। जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं। मातृ शक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस दौरान सीएम धामी ने कन्या पूजन, पहाड़ी उत्पादों का अवलोकन के साथ ही सीमांत जनपद चमोली में 400.39 करोड़ की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास कर बडी सौगात दी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उत्साहित मातृश​क्ति-

मुख्यमंत्री ने गौचर हवाई पट्टी से मेला मैदान तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं, छात्र-छात्राओं और आम जनता ने पारंपरिक परिधानों एवं बाध्य यंत्रों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा और विद्यालय के बच्चों ने नंदा देवी राजजात, छोलिया नृत्य, पांडव नृत्य, मंगल गान, लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

जनता का अ​भिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी-

इस मौके पर उन्होंने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए पहाड़ी उत्पादों का अवलोकन किया और उनके कार्यो की सराहना की। इस मौके पर सीएम ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से रांछ पर कालीन बुनाई, पैडल चरखे पर ऊन कताई, रिंगाल की टोकरी बुनने और दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी भी की और महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना और अपनी पुरानी यादों को साझा किया। इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा आदि ने सभा को संबो​धित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकीसुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमासुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियाॅ प्रदान की। वही ग्राम नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चैक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37500 हजार रुपये का चैक वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने उत्साहबर्धन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उत्साहवर्धक कार्य करने हेतु मत्स्य पालन में मुल्लागांवग्वाड की लीला देवी व ग्राम पिण्डवाली की सीता देवी, परम्परागत हस्तशिल्प में अपर बाजार चमोली की सुनीता देवी, ग्राम गमशाली की रूकमणी देवी, पर्यटन क्षेत्र में मंडल की पूजा देवी तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में योगदान और तीलूरौतेली पुरस्कार से सम्मानित ग्राम मठ की चन्द्रकला तिवारी, गोपेश्वर की मीना तिवारी और शशी देवली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Latest News

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!