राजनीति: कयासों पर लगा विराम, चमोली जनपद में ही मिले विधायक राजेंद्र भंडारी–

by | Feb 17, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राजेंद्र भंडारी के भाजपा के संपर्क में होने की सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर बोले राजेंद्र भंडारी–

गोपेश्वर (चमोली): बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा के संपर्क में होने की बात श​निवार को सोशल मीडिया पर तेजी से चली, जिससे लोगों में बड़े राजनीतिक उलटफेर की चर्चाएं होने लगी।

विधायक राजेंद्र भंडारी-

सोशल मीडिया में राजेंद्र भंडारी के दिल्ली और देहरादून होने की बातें उठीं। जब राजेंद्र भंडारी से टेलीफोन से संपर्क किया गया तो वे दशोली विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर मिले। विधायक राजेंद्र भंडारी ने शनिवार को निजमुला घाटी के गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं।

विधायक ने पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों को निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर वीर गंगा पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे विधायक नि​धि से उनकी जरुरतों की पूर्ति करेंगे। निजमूला घाटी के ग्राम निजमूला, ब्यारा, सेंजी, गाडी गाँवों का भ्रमण कर जन समस्याओ को सुना, भ्रमण के दौरान उनके साथ गोविन्द सजवाण ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, सुन्दर फर्स्वाण पूर्व प्रधान सेंजी, लखपत सिंह पूर्व प्रधान निजमूला, बृजलाल प्रधान ब्यारा, सुरेन्द्र सेंजवाल, भगत फर्स्वाण, रघुवीर सिंह सरपंच ब्यारा देवेन्द्र पंवार, विनोद फर्स्वाण सहित महिला मंगल दल के सदस्यों कई लोग स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!