चिंता: गोपेश्वर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र में अब यह नई मुसीबत आई सामने–

by | Feb 19, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जिला​धिकारी से मिलने पहुंचे प्रभावित परिवार, डीएम ने दिया आश्वासन–

गोपेश्वर। हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को बदरीनाथ विधानसभा के विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जिला​धिकारी हिमांशु खुराना से भेंट की। प्रभावित परिवारों ने कहा कि पिछले दो माह से क्षेत्र में भूस्खलन का ट्रीटमेंट चल रहा है। इसमें भारी भरकम मशीनों से भूमि के अंदर ड्रील किया जा रहा है। जिससे कई आवासीय भवनों में दरारें आ गई है। साथ ही घरों में गंदा पानी का रिसाव भी हो रहा है।

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एक टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा साथ ही सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने डीएम से कहा कि भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने भूस्खलन के ट्रीटमेंट के साथ ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा करने की बात भी रखी। कहा कि लोगों के घरों की दरारें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

प्रभावितों ने कहा कि यदि शीघ्र क्षेत्र का मौका मुआयना नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर अनिता देवी,देवेश्वरी देवी,आशा देवी,रोशनी थपलियाल,प्रिति नेगी,गोदाम्बरी देवी,मीना देवी,रेखा देवी,माहेश्वरी देवी,विनिता देवी और अन्य मौजूद रहे।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!