चमोली: काश्तकारों ने डॉ यशवंत परमार विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का किया भ्रमण–

by | Feb 20, 2024 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

काश्तकारों ने ली उत्पादन की तकनीकी जानकारी, कीवी, सेब सहित अन्य फसल चक्र जाने–

गोपेश्वर: जोशीमठ क्षेत्र के काश्तकारों ने डॉ. यशवंत परमार विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के सहयोग से रुद्र हिमालय जनजाति समिति की ओर से काश्तकारों को भ्रमण करवाया गया।

काश्तकारों को कीवी, सेब व अन्य प्रजाति की फसलों के उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। रुद्र हिमालय जनजाति समिति के समन्वयक मनीष नेगी और वन प्रभाग के डिप्टी रेंजर श्याम सिंह रावत ने बताया कि जोशीमठ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुशल काश्तकारों को मौसम के अनुरूप फसल चक्र तैयार करने के साथ ही आजीविका संवर्द्धन के बारे में जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!