​शिकंजा: धामी सरकार के धाकड़ फैसले, गैंगस्टर एक्ट में होगा सख्त एक्शन–

by | Feb 21, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

पढ़ें कैबिनेट के मुख्य फैसले, स्कूलों में घूमेगी चलती फिरती लैब, 90 हजार करोड़ के बजट को मिली मंजूरी–

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह है कि मानव तस्करी, जाली कैरेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा। इससे जल्द आरोपियों को जमानत नहीं मिल पाएगी। इस एक्ट के अधीन बंधुआ मजदूरी, नकल आरोपी व गौवंश आरोपी शामिल होंगे। कैबिनेट मं गैंगस्टर एक्ट में संशोधन हरी झंडी दे दी है।

अब पेपर लीक करने वालों की संशो​धित एक्ट में मुसीबत बढ़ जाएगी। गैंगस्टर एक्ट किसी अपराध में न्यूनतक दो आरोपियों के शामिल होने या दो अलग-अलग मुकदमों में भी किन्हीं दो आरोपियों के नाम रिपीट होने पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा चलती फिरती लैब भी चलेगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। इसके तहत राज्य सरकार कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए चलती फिरती लैब संचालित करने जा रही है।

इससे छात्र छात्राओं को अच्छी लैब मिल सकेगी। कैबिनेट ने सेवाकाल में एक बार एलटी संवर्ग के ​शिक्षकों को भी अंतर मंडलीय तबादलों की छूट दे दी है। इसके अलावा बजट में आगामी वर्ष के लिए 90 हजार करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। सौंग और जरमानी बांध परियोजना के निर्माण कार्यों के टेंडर को मंजूरी, बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग की मंजूरी भी दे दी गई है। इसके अलावा कई अन्य फैसलों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

ये हैं अन्य फैसले-

राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी

कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श

बद्रीनाथ व केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर की मंजूरी

ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!