चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की एक दिवसीय वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न–

by | Feb 23, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

100 मीटर दौड़ में यश और सिमरन रहे प्रथम, पुलिस मैदान में कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित–

गोपेश्वर: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शुक्रवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। पुलिस मैदान में विद्यालय के संस्थापक राकेश गैरोला ने प्रतियोगिताओं का वि​धिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में यश बिष्ट-सिमरन ने प्रथम, दिलप्रीत-आनिया ने द्वितीय व एंजिल-श्रेया बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुशोेभित, सुमित सिंह व अखिलेश, बालक-बालिका जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमित-दीपिका, अक्षत रावत-तनिष्का व प्रिंस-आकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।

खोखो में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी-

इसी प्रकार सीनियर बालक-बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अमन सजवाण-सुहानी प्रथम, सुशोभित-आनिया द्वितीय व प्रियांशु-अनुष्का तृतीय रहे। जबकि जूनियर बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अर्श प्रताप प्रथम, दिव्यांशु उनियाल द्वितीय व सुभम रावत तृतीय रहे। कबड्डी सीनियर वर्ग में ध्रुव, सुमित, प्रियांशु फरस्वाण, आदित्य रावत, प्रियांशु देवराड़ी, सक्षम व तनिष्क की टीम तथा खो-खो में जतिन, दीपक, अमन, आयुष नेगी, आशीष, अंकुश राणा, अखिलेष व ललित कंडवाल की टीम विजेता रहीं। जूनियर वर्ग की कबड्डी में अभिषेक, भाष्कर, अनुराग, वैभव, अंशुल, लक्ष्य व आदित्य फरस्वाण की टीम विजेता रही।

नर्सरी कक्षा की ग्लास रेस में आन्या ने प्रथम, सान्वी ने द्वितीय व विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में प्रतिका, वैभवी व आथर्व ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष भट्ट, सुशीला भट्ट, जयंती नौटियाल के साथ ही कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!