देश के कोने-कोने से माघ पूर्णिमा स्थान के लिए हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु, माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का है विशेष महत्व–
हरिद्वार: माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर शनिवार के देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने आस्था की ढुबकी लगाई। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है।
साथ ही इस दिन वस्त्र दान और गौदान का भी विशेष महत्व है। आचार्य पंडित सुंदर प्रकाश थपलियाल का कहना है कि हरिद्वार में गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।


