चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

by | Apr 6, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 06 अप्रैल 2026: चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कपाट खुलने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं एनएच,बीआरओं एनएचआईडीसीएल को चारधाम यात्रा मार्गों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने, मलबे का समुचित निस्तारण करने तथा वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा मार्गों एवं मेडिकल हेल्थ पोस्टों,बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुचारू कर लेने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कमर्शियल गैस की आपूर्ति पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी सम्बंधितउपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कमर्शियल सिलेंडर वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करने की बात कही ।साथ ही पूर्ति विभाग को डीजल, पेट्रोल एवं खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने निर्देश दिए ।

उन्होंने नगर निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा खुले में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को चारधाम क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पर्यटन विभाग को यात्रा रजिस्ट्रेशन के साथ नगर निकायों के साथ समन्वय से उपयुक्त स्थानों पर जूता स्टैंड स्थापित करने के निर्देश दिए गए। डीईओ, पीआरडी को जवानों की स्किल के अनुसार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि आवश्यकता अनुसार उनकी तैनाती की जा सके।उन्होंने जल संस्थान को प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित करने तथा बद्रीनाथ धाम में सीवर व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल व्यवस्था को लेकर विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आरटीओ को पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से संचालित प्राइवेट वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जनपद सीमा अंतर्गत कमेड़ा से बद्रीनाथ धाम तक मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ, तीर्थ पुरोहित एवं टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!