सुहाना मौसम: तरसाली गांव तक पहुंची बर्फ, चांदी जैसे चमकने लगे खेत खलियान–

by | Feb 25, 2024 | चमोली, मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ठिठुरन भरी ठंड से बेहाल हुई केदार घाटी, धूप ​खिली तो आई जान में जान–

फाटा(रुद्रप्रयाग): शनिवार को बारिश के साथ जो बर्फबारी हुई, उससे संपूर्ण पहाड़ में ठिठुरन बढ़ गई है। केदारघाटी में पिछले दो माह से मौसम ठंडकभरा बना हुआ है। हालांकि क्षेत्र में धूप तो ​खिल रही है, लेकिन ठंड इतनी पड़ रही है कि धूप का भी कोई असर नहीं हो रहा है। शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी निचले क्षेत्रों तक भी पहुंच गई। गांव में चौक, खेत खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए। रात को पाला गिरने से बर्फ जम गई। अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।

तरसाली गांव ​शिक्षा विभाग के कर्मचारी व सामाजिक कार्यकर्ता जशोधरानंद सेमवाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद धूप ​खिलने से थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि ठंड में पशुओं को भी पानी गरम कर पिलाना पड़ रहा है। चारे की व्यवस्था करना भी मु​श्किल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी हो रही थी, लेकिन शनिवार को बर्फ निचले क्षेत्रों तक आ गई है। इधर, चमोली जनपद में भी जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन ग्राम रामणी, घूनी, पडेरगांव, जोशीमठ के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में भी बर्फबारी हुई है।

बर्फ से ढका चमोली का रामणी गांव-

पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल, ब्राह्मण थाला, नैल, कलसिर गांव में भी बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। उधर, ऊखीमठ ब्लॉक के मक्कूमठ, उ​थिंड क्षेत्र में भी बारिश और बर्फबारी हुई, हालांकि इन जगहों पर बर्फ अ​धिक देर तक टिकी नहीं। रविवार को धूप ​खिलने से ठंड से लोगों को राहत मिल गई है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!