पार्टी ज्वाइनिंगअ​भियान: चमोली में भाजपा से जुड़े 442 नए सदस्य, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत–

by | Feb 25, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जिला कार्यालय सभागार में हुआ कार्यक्रम आयोजित, जिलाध्यक्ष ने कहा 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार–

गोपेश्वर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी बद्रीनाथ विधानसभा का पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वि​भिन्न विकास खंडों से पहुंचे युवाओं और कामकाजी 442 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला कार्यालय सभागार में कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव सेमवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में सरकार की उपल​ब्धियों का बखान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि पार्टी के विस्तार करने के लिए आज देश भर में पार्टी विचारधाराओं से प्रेरित होकर आज भाजपा से अनेकों कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं, हमारा संकल्प भारत 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है ऐसे में हम भी की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण बनती है, आज देश के अंदर सकारात्मक वातावरण बना है हर देश वासियों के अंदर नई आशा की किरण जगी है, उन्होंने कहा कि हम समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे समाज को अपने विचारों और अपनी सरकर द्वारा किए गए कार्यों के बारे में चर्चा करें। समाज के लोगों को पार्टी विचारधारा से जोड़ें। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने जोर देकर कहा कि आज दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है, दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है, इसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग और समर्पण है, मजबूत नेतृत्व और मजबूत इच्छा शक्ति के कारण आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव ने कहा कि आज हमारी सरकार महिलाओं को स्वाभलंबन बनाने के लिऐ कार्य कर रही है, हमारी सभी बहिनों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम देश की यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाने में सहयोग करें, पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम में जोशीमठ नगर से 74, जोशीमठ ग्रामीण से 16, गोपेश्वर नगर से 116, पोखरी ग्रामीण से 63, दशोली मंडल से 50, पीपलकोटी नगर से 96, पोखरी नगर से 27, कुल 442 कार्यकर्ता आज बदरीनाथ विधानसभा में पार्टी से जुड़े। सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी परिवार में जुड़ने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा जी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता व एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ मातवर सिंह रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव ,जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ पार्टी नेता राजेंद्र हटवाल, जिला ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन मैठाणी, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी,

भेषज संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, भाजपा महिला मोर्चा से रेजा चौधरी, शांति राणा, कला पाठक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोशीमठ नीतीश चौहान, पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र फर्सवान, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष महावीर राणा, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, जिला सोसल मीडिया सह प्रभारी शुभम रावत, मंडल महामंत्री गोपेश्वर उपेंद्र भण्डारी, उमेश भट्ट, वीरेन्द्र रावत, भगत फरस्वान,यूवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रदीप रावत , सुमेधा भट्ट, इंदु डिमरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!