चमोली: जिला पंचायत सदस्य संगठन का हुआ विस्तार, प्रत्येक सदस्यों को सौंप दी गई जिम्मेदारी–

by | Mar 3, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अध्यक्ष अवतार सिंह पुंडीर ने की कार्यकारिणी की घोषणा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट और सूरज सैलानी बनें महामंत्री–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के जिला पंचायत सदस्य संगठन का विस्तार कर समस्त जिला पंचायत सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष अवतार सिंह पुंडीर ने बताया कि संगठन में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम सिंह बर्त्वाल, विनोद नेगी, अनिल सिंंह, आशा धपोला, भागीरथी रावत, आशा फरस्वाण और कृष्णा सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह बिष्ट व सूरज सैलानी को महामंत्री, बलवीर सिंह रावत, कांति मिश्रा, अनूप चंद्र व ममता देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत सदस्य बबीता त्रिकोटी, बबीता नेगी, दीपा व धनपा देवी को संगठन मंत्री, लक्ष्मी कठैत को कोषाध्यक्ष, नंदिता रावत, पूजा व मंजू कठैत को उप सचिव, योगेंद्र प्रसाद सेमवाल और लक्ष्मण सिंह रावत को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। अध्यक्ष अवतार सिंह पुंडीर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही शासन में लंबित पड़े जिला पंचायत के कार्यों के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!