चमोली: मौसम सामान्य हुआ तो सड़कों से बर्फ हटाने में जुटीं बीआरओ की मशीनें–

by | Mar 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, मौसम | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे, मलारी हाईवे और औली रोड से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर हुआ शुरू–

गोपेश्वर। चमोली जनपद में सोमवार को फिलहाल बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम गया है, लेकिन देर शाम को फिर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे रात तक फिर बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार काे

सीमा सड़क संगठन ने मौसम सामान्य होने पर बदरीनाथ हाईवे, मलारी हाईवे और जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। बीआरओ की चार जेसीबी मशीनें बर्फ हटाने के काम में लगी हुई हैं। तीन दिनों से लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे करीब चार फीट तक बर्फ जम गई है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि लगातार खराब हो रहे मौसम के कारण बर्फ हटाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मौसम सामान्य होने पर बर्फ पूरी तरह से हटा ली जाएगी। इधर, बर्फबारी से चमोली जनपद की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है।

बदरीना​थ हाईवे पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीन-

औली पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो गई है। यहां पर्यटक जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में पांच फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। रविवार देर रात को जोशीमठ नगर में भी बर्फबारी हुई। सोमवार को सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली तो बर्फ से लकदक चोटियां धवल हो उठी।

औली रोड से बर्फ हटाती बीआरओ की जेसीबी मशीन-

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!