चमोली: भारी बर्फबारी के बाद बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम–

by | Mar 4, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

छह से अ​धिक फीट बर्फ जमीं, बदरीनाथ धाम के सौंदर्य में आया निखार, हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से ढका हाईवे–

चमोली: फरवरी से लेकर हाल के दिनों में हुई बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम बर्फ के आगोश में है। धाम में छह फीट से अ​धिक बर्फ जम गई है। अभी भी मौसम सामान्य नहीं हो पाया है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटी भी बर्फ से ढक गया है।

माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि बदरीनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर बदरीनाथ धाम परिसर तक चारों ओर बर्फ जमीं है। यहां कई जगहों पर सात फीट तक बर्फ जम गई है।

बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 12 मई से शुरू होगी। ऐसे में धाम और बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इधर, बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्य भी पिछड़ गए हैं। आगामी दस मार्च को यहां दूसरे चरण के काम शुरू होने थे, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण अभी सौंदर्यीकरण कार्य होने में देरी लग सकती है। हालांकि अभी बर्फबारी थम गई है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं, जिससे फिर कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!