कई बार आवाज देने पर भी नहीं उठा जवान, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने कर दिया मृत घोषित, पोस्टमार्टम होगा–
पोखरी (चमोली): थाना पोखरी के अंतर्गत विनायकधार में स्थित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में होमगार्ड का एक जवान मृत अवस्था में मिला। थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने इसकी पुष्टि की है।
चौकी में तैनात होमगार्ड का जवान सत्येंद्र लाल, उम्र 36 साल, चौकी में रात की ड्यूटी में तैनात था। रविवार को जब काफी देर बाद भी वह चौकी से बाहर नहीं आया तो उसे लोगों ने आवाज दी। पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। जब काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं उठा तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


