चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

by | Apr 19, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 19 अप्रैल 2026: आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कमेड़ा से लेकर बदरीनाथ धाम तक विभिन्न संवेदनशील और क्षतिग्रस्त स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमेड़ा, नंदप्रयाग के पर्थाडीप, पागलनाला, भनेरपानी, टंगडी और कंचन नाला जैसे प्रमुख स्थानों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर हाईवे क्षतिग्रस्त है, जहां सुधार कार्य तेजी से जारी है।

भरत सिंह चौधरी ने एनएचआईडीसीएल को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर कार्य में तेजी लाई जाए और वहां पर्याप्त मशीनरी व मैनपावर की तैनाती सुनिश्चित की जाए। वहीं बीआरओ को हाथीपहाड़ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मार्गों के त्वरित सुधारीकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

मंत्री ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे मास्टर प्लान कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर लंबी अवधि के ट्रीटमेंट कार्य चल रहे हैं, वहां भी यात्रा को सुचारु रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि चारधाम यात्रा से पहले सभी आवश्यक सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क और तैनात हैं।

इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, एनएचआईडीसीएल के जीएम शादाब इमाम, पीआईयू के ईई योगेश मनराल, बीआरओ के अधिशासी अभियंता केटी राव, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रागण, एसडीएम चमोली आरके पांडेय और एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!