चमोली: 13 मार्च को गोपेश्वर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-

by | Mar 11, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

लाभार्थी सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत, पुलिस मैदान में होगा कार्यक्रम, प्रशासन तैयारियों में जुटा–

गोपेश्वर: पुलिस मैदान गोपेश्वर में बुधवार 13 मार्च को लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी समूहों को लाभ वितरण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गोपेश्वर में रोड शो करेंगे। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 मार्च बुधवार को हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11:50 बजे खेल मैदान गोपेश्वर पहुंचेंगे। वहां से गोपेश्वर बस स्टेशन तक कार से पहुंचेंगे और फिर बस स्टेशन से कार्यक्रम स्थल पुलिस मैदान तक रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में साढ़े बारह बजे से पुलिस मैदान में होने वाले लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रहने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे हेलीकाॅप्टर से वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 

सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, यातायात, वाहन पार्किंग, शौचालय, सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियां समय पर पूरी करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपन जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, सीईओ कुलदीप गैरोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!