चमोली: पुष्प वर्षा से हुआ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत–

by | Mar 13, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सड़क निर्माण की घोषणा, मुख्यमंत्री ने कहा, महेंद्र जी ने जो कहा, शीघ्र होगा शासनादेश–

गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक विशाल रोड शो किया। सीएम धामी के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री के गोपेश्वर पहुंचने पर जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

रोड शो में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि चमोली जनपद की जनता सड़कों के लिए आंदोलन न करें। जनपद में जो भी सड़क निर्माणाधीन है या स्वीकृत है, उनका निर्माण कार्य होगा।

उन्होंने पोखरी में धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए तीन दिन के भीतर इस सड़क के निर्माण का शासनादेश जारी करने की घोषणा की। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर ​सिंह धामी ने कहा कि महेंद्र भट्ट ने जो घोषणा की उसे पूरा किया जाएगा।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!