चमोली: पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्य के सभी पद, मुख्यमंत्री को बताया–

by | Mar 14, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सीधी भर्ती की पैरवी की–

गोपेश्वर: प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने भी विरोध किया है। एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की गई है कि प्रधानाचार्य के सभी पद पूर्व की भांति विभागीय पदोन्ति के आधार पर भरे जाएं।

एसोसिएशन का कहना है कि राज्य बनने के बाद प्रधानाचार्य पदों पर यह पहली विभागीय सीधी भर्ती है। इसमें एससी-एसटी के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी नहीं की गई है। जबकि विभाग की भर्ती में आरक्षण देय है। सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति के मानकों के अनुसार 90 प्रतिशत शिक्षक आवेदन करने से पूर्व ही बाहर हो जाएंगे। इसमें बीएड अनिवार्य किया गया है, जबकि पूर्व में प्रवक्ता के लिए बीएड अनिवार्य नहीं था, जिससे नॉन बीएड इससे बाहर हो जाएंगे। कहा कि इस विज्ञप्ति के मानकों के दायरे में 2005-06 बैच के 50 साल से कम आयु के प्रवक्ता और 2011 बैच के प्रवक्ता आ रहे हैं। जिनकी संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है।

उन्होंने इसे निरस्त करते हुए प्रधानाचार्य के पदों को पूर्व की भांति विभागीय वरिष्ठता के आधार पर भरने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश शाह, महामंत्री डॉ. गजपाल राज, राकेश टम्टा, रोमेश शाह, भरत गोदियाल, कैलाश चंद्रवाल, गजेंद्र अग्निहोत्री, भगत लसियाल, राजेंद्र मनस्वाल, धनी आगरी आदि शामिल रहे।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!