फ्लैग मार्च: पुलिस ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कर्णप्रयाग में किया फ्लैग मार्च का आयोजन–

by | Mar 16, 2024 | चमोली, चुनाव | 0 comments

जनता को निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए किया आश्वास्त, मतदान के लिए किया प्रेरित–

कर्णप्रयाग (चमोली): लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने शनिवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के आदेश पर कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आईटीबीपी के कमांडर किशन सिंह बड़वाल भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निर्भीक होकर बिना किसी दबाव के बिना किसी लालच के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया।

फ्लैग मार्च के तहत असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी गई कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो संबं​धित के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवायी की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान करने के लिए आश्वत किया गया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!