विधानसभा से लेकर दिल्ली तक हुई हलचल हुई तेज, भाजपा के होंगे राजेंद्र भंडारी–

by | Mar 17, 2024 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

बदरीना​थ विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, दिल्ली रवाना हुए–

देहरादून: बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। रविवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के नेतृत्व में राजेंद्र भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।

चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के नैली ऐंथा गांव निवासी रघुनाथ सिंह भंडारी के पुत्र राजेंद्र भंडारी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत की थी। वर्ष 2002 से 2007 तक वे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा से वे निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीते। और भाजपा की खंडूरी सरकार में 2012 तक खेल मंत्री रहे थे। वर्ष 2012 में उन्हाेंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और बदरीनाथ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। तब वे हरीश रावत सरकार में अंतिम छणों में तीन माह तक कृ​षि मंत्री रहा। वर्ष 2017 में वे महेंद्र भट्ट से चुनाव हार गए थे और 2022 में फिर विधायक बने।

वर्ष विवरण
2007 – 2012 दूसरी उत्तराखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित (प्रथम कार्यकाल)
कैबिनेट मंत्री – श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण, युवा कल्याण
खेल, खादी एवं ग्रामोद्योग (2007-09)
कैबिनेट मंत्री – पंचायती राज, वैकल्पिक ऊर्जा, जनगणना
नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड, जेल (2009-12)
2012 – 2017 तीसरी उत्तराखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
कैबिनेट मंत्री – कृषि, कृषि शिक्षा
, कृषि विपणन, बागवानी, रेशम विकास,
सैनिक कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वर्षा जल संचयन
जैव-प्रौद्योगिकी (2016-17)
2022 – 2027 5वीं उत्तराखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!