चमोली। चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के पैदल मार्ग पर पुलना में गदेरे पर निर्मित पुलिया बह गई है, जिससे रूद्रनाथ जा रहे श्रद्घालुओं और पर्यटकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पुलिया बहने से घोड़े-खच्चर रूद्रनाथ नहीं जा पा रहे हैं, जिससे 17 पर्यटक पुलना से वापस लौट आए हैं। जनप्रतिनिधियों और हकहकूकधारियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पैदल मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि भारी बारिश से रूद्रनाथ पैदल मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पुलना में गदेरे के उफान पर आने से पुलिया बह गई है। मई माह में भी मार्ग पर पुलिया बह गई थी। कई स्थानीय युवक रूद्रनाथ जा रहे थे, लेकिन वे गदेरा पार नहीं कर पाए और वापस लौट आए हैं। उन्होंने वन विभाग और जिला प्रशासन से शीघ्र मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग की है।
चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के पैदल ट्रैक पर टूटा प्रकृति का कहर, 17 पर्यटक लौटे–
by laxmi Purohit | Aug 27, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...
बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...
मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...
कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के...
