जिस पार्टी ने सबकुछ दिया, अब भ्रष्टाचार से बचने के लिए बदल दिया पाला: लखपत बुटोला–

by | Mar 17, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने कहा- राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ क्षेत्र की जनता के साथ किया छलावा, जनता सिखाएगी सबक–

गोपेश्वर (चमोली): चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने कहा कि राजनीति कितनी स्वार्थी हो गई है। जिस व्य​क्ति को पार्टी ने सबकुछ दिया, उसी ने आज बदरीनाथ विधानसभा की जनता और कांग्रेस पार्टी को धोखा दे दिया है। जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भंडारी को अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए दल बदलना पड़ा है। वे भाजपा की शरण में गए हैं। लेकिन जनता सबकुछ जानती और समझती है। भगवान बदरीनाथ और लोकतंत्र में देवतुल्य जनता ऐसे लोगाें को कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे स्वार्थी लोगाें को सबक सिखाएं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश को बचाने के लिये इस समय जहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही पार्टी के मजबूत सिपाही संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी में अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिये काम कर रहे कई नेता पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के समय ही सच्चे और अच्छे सिपहियों की परख होती है।

कहा कि कांग्रेस की ओर से गढवाल संसदीय सीट पर निर्विवाद, स्वच्छ छवि और मृदृभाषी गणेश गोदियाल को प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत के आम लोगों की पार्टी है, ऐसे में स्वार्थ की राजनीति करने वालों के पाला बदलने से पार्टी प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से राज्य में चयनित प्रत्याशियों के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। पार्टी उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!