चमोली: निजमुला घाटी में आंधी तूफान का कहर, सड़क पर टूटकर आए पेड़, बिजली भी हुई ठप–

by | Mar 19, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

निजमुला घाटी के गांवों में बिजली सप्लाई भी पड़ी ठप, बिजली के तार टूटे–

गोपेश्वर: मंगलवार को चमोली जनपद में आंधी तूफान का कहर रहा। आंधी तूफान से निजमुला घाटी के गांवों की लाइफलाइन बिहरी-निजमुला सड़क पर चीड़ के तीन पेड़टूटकर आ गए। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। साथ ही पेड़ टूटने से बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि शीघ्र सड़क को सुचारु करने और बिजली लाइन के सुधारीकरण किया जाए।

दोपहर में करीब तीन बजे आंधी तूफान के चलते बाजवालागदेरे के पास चीड़ के तीन भारी भरकम पेड़टूटकरसड़क पर आ गए। जिससे सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लाइन लग गई। पेड़ों की टहनियों से टकराकर घाटी के 13 गांवों के लिए सप्लाई हो रही बिजली लाइन के तार भी टूट गए हैं। जिससे गांवों में बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से ठप पड़ गई है। क्षेत्रीय ग्रामीण योगंबर सिंह, हरेंद्र सिंह, तारेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने कहा कि आंधी तूफान से सड़क पर चीड़ के पेड़टूटकर आ गए हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

घाटी के निजमुला, गाड़ी, पगना, ईराणी, पाणा, झीझीं आदि गांवों में बिजली सप्लाई भी ठप पड़ गई है। ग्रामीणों ने जल्द घाटी में बिजली सप्लाई सुचारु करने की मांग की है। साथ ही सड़क पर आए पेड़ों के निस्तारण की मांग भी उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!