चमोली: जोशीमठ के उपचार के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित होगी उच्च स्तरीय समिति–

by | Mar 21, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर ​​सिंह धामी से मिले जनप्रतिनि​धि, समस्याओं से कराया अवगत, सीएम ने दिया समिति गठित करने का आश्वासन–

जोशीमठ (चमोली): भू-धंसाव क्षेत्र जोशीमठ की वि​भिन्न समस्याओं को लेकर मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के पदा​धिकारियों ने राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनि​धिमंडल को आश्वस्त कराया कि जोशीमठ के मूल स्वरुप का संरक्षण व संवर्द्धन किया जाएगा।

निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में भू धंसाव प्रभावित जोशीमठ के प्रतिनि​धि भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मूल निवासी स्वा​भिमान संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, संगठन के सचिव समीर डिमरी, बाल अ​धिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरवाण, सुभाष डिमरी, पूर्व अ​धिशासीअ​धिकारी भगवती प्रसाद कपरुवाण शामिल रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!