शाबास ऋषभ: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में वितरित हुआ परीक्षाफल–

by | Mar 28, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत, उत्कृष्ठ प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं मिली बधाईयां–

जोशीमठ (चमोली): बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में शैक्षिक सत्र 2023-24 का परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, प्रशिक्षक टेबल टेनिस विजय कुमार और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा पुष्पार्चन कर किया। जूनियर वर्ग में 8वीं कक्षा के ऋषभ राणा ने 96.95 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, सृष्टि पंवार कक्षा सात ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा छठवीं कक्षा की सलोनी ने 95.3 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में विद्यालय में नौवीं कक्षा की सिद्धिका पंवार ने 93.5 प्रतिशत अंक के साथ

प्रथम स्थान, मेघा नेगी कक्षा 11 ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा स्नेहलता कक्षा 11 ने 88 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में क्रमशः विद्यालय में प्रथम सिद्धिका पंवार तथा अंकित को दिया गया तथा विधालय में शत प्रतिशत उपस्थिति का पुरस्कार कक्षा 9 वीं के छात्र युवराज को मिला ।

अव्वल छात्रा को पुरस्कृत करते विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल-

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र प्रिंसी पांडे तथा इंस्पायर अवार्ड परियोजना में चयनित छात्रा सिद्धिका पंवार को इनके मार्ग दर्शक अध्यापक हरेंद्र नेगी, नितिन भट्ट तथा चन्द्रकला परमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

आचार्य प्रकाश पंवार के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सरस्वती वंदना तथा गढ़वाली लोक नृत्य की प्रस्तुति को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित अभिभावकों द्वारा सराहा गया । आचार्य शारदा प्रसाद, भारत भंडारी, कैलाश भट्ट,मनोज बुटोला तथा आशुतोष डोभाल के साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक, छात्र तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!