गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्घ और गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों के संचालन के निर्देश दिए। सांसद ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जब मेरा उत्तराखंड मुख्यमंत्री का कालखंड रहा तो, उस दौरान भी मैं चारधाम यात्रा शुरू करने के पक्ष में था। छह जुलाई से संबंधित जनपदों के लोगों को यात्रा की अनुमति भी दे दी गई थी, और आज भी मैं यात्रा संचालन के पक्ष में हूं। लेकिन न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है। जो भी निर्णय न्यायालय का आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने फिर दोहराया कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करने की जरुरत है। हकहकूकधारियों के हितों से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
मैं आज भी चारधाम यात्रा शुरू कराने के पक्ष में–
by laxmi Purohit | Aug 28, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...
शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
