चमोली: छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने वाले शिक्षक के ​खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज–

by | Mar 31, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

​शिक्षा विभाग की ​शिकायती पत्र पर जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, ​शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई भी हुई शुरू–

गोपेश्वर। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने वाले शिक्षक के खिलाफ जोशीमठ कोतवाली में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया है। ​शिक्षा विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही ​शिक्षा विभाग ने ​शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जोशीमठ कोतवाली पुलिस की ओर से मामले में एसआई पूजा खत्री को जांच अ​धिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि 21 मार्च को जनपद के एक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने के आरोप में छात्रा के माता पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। जब मामला प्रकाश में आया तो ​शिक्षा विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू की। शनिवार को देर शाम खंड ​शिक्षा​अ​धिकारी की ओर से मामले में कोतवाली जोशीमठ को तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने आरोेपी ​शिक्षक के ​खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

इधर, खंड ​शिक्षाअ​धिकारी पंकज उप्रेती ने बताया कि मामले में आरोपी ​शिक्षक की ओर से विभाग को स्पष्टीकरण मिल गया है। इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यदि ​शिक्षक 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहता है तो वह स्वत: ही निलंबित माना जाएगा।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
error: Content is protected !!