शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर दिखाई प्रशासन को अपनी ताकत–

by | Aug 28, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पोखरी। विनायक धार में  संकुल संसाधन केंद्र के भवन को न्यायालय की इकाई संचालन के लिए हस्तांतरित किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने बाजार मे रैली निकाली। उनका कहना है कि यहां कई अनुपयुक्त भवन हैं जो न्यायालय की इकाई संचालन के लिए दिए जा सकते हैं। जबकि बीआरसी में तमाम शैक्षिक गतिविधियां संचालित होती हैं। भवन हस्तांतरित होने से शैक्षिक कार्यक्रम प्रभावित हो जाएंगे।

प्राथमिक, जूनियर और राजकीय शिक्षक संघ की ओर से मिनी स्टेडियम विनायक धार से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। यहां आयोजित सभा में संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि बीआरसी भवन शिक्षकों के लिए बहुत जरूरी है। समय समय पर यहां शैक्षिक गतिविधियां होती हैं, पास में मिनी स्टेडियम होने से खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती हैं। वह इस संबंध में कई बार प्रशासन से बात कर चुके हैं, लेकिन उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। 

इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला कोषाध्यक्ष महिपाल चौहान, प्रा शिक्षक संगठन के जिला उपाध्यक्ष डा. बृजेश कठैत, उपेंद्र सती, प्रकाश कंडारी, मनवर रावत, राकेश भट्ट, सुमन नेगी, उर्मिला रावत, देवेश्वरी गौड़, सरला किमोठी, शांति प्रसाद थपलियाल आदि उपस्थित रहे। शिक्षक संगठनों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन तेज कर देंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!