चमोली: ट्रैक्टर चोरी के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पिता फरार–

by | Apr 2, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


सड़क निर्माण में लगी ट्रैक्टर ट्राली मार्च में हो गई थी चोरी, 25 मार्च को थाने में दी गई थी तहरीर–

जोशीमठ (चमोली): जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने ट्रेक्टरट्रॉली चोरी मामले में एक व्य​क्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। जांच में पता चला है कि ये दोनों पिता-पुत्र हैं।

कोतवाली जोशीमठ में 25 मार्च को अरविंद थपलियाल निवासी ग्राम ब्रह्मणथाला पोखरी ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी को लेकर तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया कि वे जोशीमठ क्षेत्र में ग्राम टंगडी मल्ला में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं। वहां पर उनकी एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी।

नौ मार्च की रात को उसे चोरी कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उक्त ट्रैक्टर ट्राली में रात को दो व्यक्ति उस क्षेत्र में जाते हुए नजर आए। अलग-अलग जगह पर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि इस ट्रैक्टर ट्राली को दूसरे ट्रैक्टर पर जोड़कर उत्तर प्रदेश रामपुर तक ले जाया गया है।

आरोपियों के मुंह पर मास्ट लगा होने से स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही थी। जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान गुरुवचन सिंह (पिता) व सुरेंद्र सिंह (पुत्र) निवासी जिवाईकदीम रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों जोशीमठ के हेलंग, उर्गमसड़क पर काम कर रहे थे व वर्तमान में नंदानगर सड़क पर अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर काम कर रहे थे। बीते एक अप्रैल को सुरेंद्र ​सिंह जो कि पुत्र है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिता गुरुवचन अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी ढूंढखोज कर रही है।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!