निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बदरीनाथ धाम का किया स्थलीय निरीक्षण–

by | Apr 5, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

यात्रा रूट के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए दिए जरूरी दिशा निर्देश, हाईवे के साथ ही धाम का जायजा लिया–

गोपेश्वर: चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा मई में शुरू हो जाएगी। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के तत पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग सुरक्षित यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में अभी भी बर्फ जमी हुई है।

कई जगह पर दो से तीन फीट बर्फ जमी हुई है। एसपी ने पैदल रास्तों का निरीक्षण किया। मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों से हालचाल पूछा। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त थाना परिसर और अस्थाई बैरकों की मरम्मत यात्रा शुरू होने से पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान गोविंदघाटथानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद विजल्वाण सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने हाईवे से लेकर बदरीनाथ धाम का जायजा लिया।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!