हक की लड़ाई: वर्चुअल बैठक कर ​शिक्षक संघ ने की प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध–

by | Apr 5, 2024 | चमोली, बैठक, शिक्षा | 0 comments

कहा बड़े संवर्ग को नजरअंदाज कर बनाई गई नियमावली, दस फीसदी ​शिक्षक ही हो पाएंगे शामिल, कई बिंंदु रखे–

गोपेश्वर: राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर एलटी शिक्षकों द्वारा विरोध दर्ज करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। इस संबंध में राजकीय एलटी ग्रेड सीधी भर्ती संघर्ष समिति उत्तराखंड द्वारा एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी शिक्षकों द्वारा एक स्वर में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसमें एक बहुत बड़े संवर्ग को नजरअंदाज करते हुए यह नियमावली बनाई गई है। इसमें केवल 10% शिक्षक ही शामिल हो सकेंगे।

जबकि पूर्व में शत प्रतिशत पदोन्नति पर एलटी के शिक्षकों को 55% एवं प्रवक्ता संवर्ग को 45% का कोटा देकर प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया जाता था। लेकिन अब 50% सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य पदों को भरा जा रहा है। जिसमें केवल प्रवक्ताओं को मौका दिया जा रहा है।वक्ताओं का कहना है कि इन पदों पर सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर लंबे समय से विभाग में कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाएगा। पहले ही शिक्षकों के लिए पदोन्नति के बहुत कम अवसर होते हैं। इस प्रक्रिया से एलटी के शिक्षकों का तो पदोन्नत होने का सपना ही समाप्त हो गया है। वक्ताओं का कहना है कि अब कलस्टर व्यवस्था लागू होने पर इंटर कॉलेजों की संख्या और कम हो जाएगी, और इससे प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पर पदोन्नति होने के अवसर बहुत सीमित हो जाएंगे।

बैठक में इस बात पर भी अफसोस जाहिर किया गया की नियमावली में एलटी से पदोन्नत प्रवक्ताओं को तो शमिल किया गया है जबकि यह केवल विषय लाभ है, और एलटी मे एक ही पद पर 25 से 30 वर्षों तक सेवा करने वालों को इसमें वंचित किया गया है। जो कि समानता के अधिकार का भी हनन है। एलटी शिक्षकों का स्पष्ट मानना है कि ऐसी नियमावली को निरस्त किया जाना चाहिए। इस संबंध में माननीय न्यायालय एवं सरकार दोनों स्तरों पर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह मांजिला, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, महामंत्री हेमंत पैन्यूली, कुमाऊं मंडल के महामंत्री रविशंकर गोसाई, जनपद चमोली के जिला मंत्री प्रकाश सिंह चौहान, अल्मोड़ा की जिलामंत्री भुवन चिलवाल, उपाध्यक्षा मीनाक्षी जोशी, चंपावत के जिला मंत्री इंदुवर जोशी, पिथौरागढ़ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, गिरीश पांडे, प्रेम प्रकाश पुरोहित, धर्म सिंह चौहान, पूर्व जिला मंत्री देहरादून नागेंद्र पुरोहित, जसपाल गुसाईं, मनोरमा बिष्ट, गुंजन पंत, कंचन जोशी, पूर्व मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल मंडल रविन्द्र राणा, अतीक अहमद, नागेंद्र दत्त व्यास, विनोद प्रकाश नौटियाल, मनोज नेगी, भवान सिंह नेगी, वीरेंद्र फर्सवान, अनिल बडोनी, सुधीर कांति, उदय प्रताप चंद, , विनोद भाकुनी, विक्रम सिंह रावत, देवेंद्र कुमार पांडे, कुलदीप कुमार जोशी, भीम सिंह, राज किशोर रावत, ऋषि बहुगुणा, राजेंद्र शाही, देवेश अवस्थी, अनिल कुमार डंडवाल, मनोज परमार, शार्दुल पैन्यूली,विनोद मल्ल राजेश कुकरेती, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार चौधरी, मीरा सत्यवली सहित 150 प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला संरक्षक पौड़ी जयदीप रावत एवं दशौली ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने किया।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
error: Content is protected !!