सड़क निर्माण में देरी हुई तो अधिकारी और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई–

by | Aug 28, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों से खचाखच भरे सभागार में सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि सड़क निर्माण में थोड़ी भी देरी हुई तो ठेकेदार को काली सूची में डालकर दूसरे ठेकेदार की व्यवस्था की जाएगी। उस कार्य को देख रहे अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने विकास कार्यों को समयबद्घ और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जल जीवन मिशन का कार्य दो माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। जिन गांवों में पेयजल स्रोत हैं वहां पेयजल लाइनों का आवंटन कर लोगों को पेयजल सुविधा देने के निर्देश दिए गए। कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा पेंशन के बारे में भी जानकारी हासिल की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सांसद ने पीएमजीएसवाई की कई सड़कों के जांच के आदेश भी दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिले में ‌केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना है। दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग पेंशन में कहीं दिक्कत है तो उसे बताएं, किसी भी लाभार्थी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ वरूण चौधरी, सीएमओ डा. केके अग्रवाल, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह, डीएफओ अमित कंवर, ‌भजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के अलावा विभागीय अ‌धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!