चमोली: ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जंगली सुअरों के उत्पात से त्रस्त, गेहूं की फसल को पहुंचा रहे नुकसान–

by | Apr 10, 2024 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

इन क्षेत्रों में जंगली सुअरों को भगाने के लिए ग्रामीणों की नींद उड़ी, रातभर नहीं सो रहे–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव के गांव में सुअर गेहूं की फसल को नुकसान पहुचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन महकमा और प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव में व्यस्त है,

यहां वन्यजीवों के आतंक से हम त्रस्त हैं। कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। जनपद के नंदानगर, पोखरी, पीपलकोटी, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, देवाल, दशोली, नारायणबगड़ आदि क्षेत्रों में जंगली सुअर खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नंदप्रयाग के समीप मंगरोली गांव में लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। लोग जंगली सुअरों को भगाने के लिए रात को थाली बजा रहे हैं। मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, सतेश्वरी देवी, भुवनेश्वरी, शकुंतला, भागीरथी, विमला देवी, विलेश्वरी और नंदी देवी का कहना है कि वे जंगली सुअरों को भगाने के लिए रातभर सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं की खेती को बचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अ​धिकारियों से जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!