निर्वाचन: चमोली में हो गया लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश, 183 वोट पड़े–

by | Apr 13, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

ड़्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों ने किया मतदान, शत-प्रतिशत रहा मतदान–

गोपेश्वर: लोकसभा चुनाव के अंतर्गत शनिवार को जनपद चमोली में पुलिस के जवानों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में पोस्टल वैलेट से अपना मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों, सेना या अर्द्धसैनिक बलों के अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागीय कार्मिकों को भी इस बार डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी गई है। ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह सके। आवश्यक सेवाओं में बिजली, पानी, रोडवेज, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा, शिक्षा आदि सहित पहली बार मीडियाकर्मियों को भी इस श्रेणी में रखते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई है।

चमोली जनपद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए राइंका गोपेश्वर और आवश्यक सेवा से जुड़े कार्मिकों के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर में डाक मतपत्र से मतदान हेतु सुविधा केंद्र बनाया गया। इन मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 9.00 से सायं 5.00 बजे तक डाक मतपत्र से मतदान संपन्न कराया गया। डाक मतपत्र के लिए 191 पुलिस जवानों ने आवदेन किया था। जिसमें से शनिवार को सुविधा केंद्र में 154 जवानों ने अपना मतदान किया। वही पीजी कॉलेज में आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी 29 कार्मिकों ने अपना मतदान किया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!