चमोली: मकान बनाने के लिए नहीं मिल रही सुर​क्षित भूमि, हमें अपनी भूमि वापस दिला दो सरकार–

by | Apr 14, 2024 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

भू धंसाव के बाद जोशीमठ में बढ़ी भूमि की किल्लत, 61 साल से भूमि पर सेना का कब्जा, 31 साल से नहीं मिला भूमि का मुआवजा–

जोशीमठ (चमोली): भूधंसाव के बाद जोशीमठ में भूमि की किल्लत बढ़ गई है। यहां मकान बनाने के लिए सुर​​क्षित भूमि नहीं मिल रही है। भूधंंसाव प्रभावित जोशीमठ में नई मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें भूमि नहीं मिल रही है। इस ​स्थिति में अब लोगों को 61 साल पहले सेना को दी गई अपनी भूमि की याद आ गई है। भूस्वामियों ने सरकार से अपनी भूमि को वापस दिलाने की मांग की है। कहा कि पूर्व में सेना की ओर से लीज भूमि का उन्हें मुआवजा दिया जाता था, लेकिन वर्ष 1992 के बाद से उन्हें मुआवजे का भुगतान भी नहीं किया गया है।

1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान जोशीमठ के डाडों, रविग्राम सहित अन्य वार्डों में सैकड़ों नाली भूमि रक्षा मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित कर ली गई थी। इस भूमि का रक्षा मंत्रालय की ओर से लोगों को मुआवजे का भुगतान भी किया गया। लेकिन अब भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व जोशीमठ नगर में भू-धंसाव होने से लोगों ने सेना को दी भूमि को वापस करने की मांग जोर शोर से उठानी शुरू कर दी। मामले में रक्षा मंत्रालय को भी ज्ञापन भेजे गए, लेकिन इस ओर अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

डाडों गांव की 84 साल की रामेश्वरी देवी का कहना है कि गांव के समीप कई नाली उपजाऊ भूमि थी, जिस पर वे काश्तकारी करते थे। वर्ष 1962 में सेना ने जबरदस्ती भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। खेतों में जो फसल थी, उसे काटने का भी समय नहीं दिया गया। 61 साल से सेना की ओर से भूमि का भुगतान नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासी कमल रतूड़ी का कहना है कि रक्षा मंत्रालय की ओर से लोगों से अवैध रुप से भूमि ली गई है, उसे वापस किया जाए। अतुल सती का कहना है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा स्थानीय लोगों से बिना सहमति भूमि अधिग्रहित की गई। भूमि का ना ही मुआवजा दिया गया और न ही भुगतान किया। अब लोग एक इंच जमीन के लिए भी भटक रहे हैं।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!