शाबास बेटा: चमोली के इस होनहार ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 959 रैंक की प्राप्त–

by | Apr 16, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

छोटी उम्र से ही पढ़ाई में होनहार था धीरज, माता है गृहणी और पिता हैं ​शिक्षक–

गोपेश्वर (चमोली): सीमांत विकास खंड जोशीमठ जनपद चमोली के नीती घाटी के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी के डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर ने देश के सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में 959 रैक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की।

कागा गरपक के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंंह राणा और द्रोणागिरी गांव के उदय सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर का जन्म 24 अक्तूबर 1997 को जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुआ बचपन से ही डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर पढ़ने लिखने में अब्बल थे। पिता प्रोo धन सिंह कुंवर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत है और माता श्रीमती सावित्री देवी कुंवर गृहणी है परिवार में तीन भाई बहिनों में आप सबसे छोटे है।आपकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुआ तत्पश्चात हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आपने

St.TheresaSchool हल्द्वानी से पास किया उसके बाद आपने एमबीबीएस की डिग्री मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से लिया और आज देश के सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में आपका चयन हुआ है। समस्त नीती माणा घाटी व जनपद चमोली को आप पर गर्व है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!