मामा के दोस्त ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Aug 29, 2021 | उत्तरकाशी, उत्पीड़न | 0 comments

उत्तरकाशी। नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग के मामा का दोस्त था। मामला 12 जुलाई का है। हुआ यूं कि 17 वर्षीय नाबालिग अपने मामा के दोस्त की टैक्सी में देहरादून से उत्तरकाशी आ रही थी। नाबालिग देहरादून में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। रास्ते में जब सभी सवारियां उतर गई तो मौके का फायदा उठाकर टैक्सी चालक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर नाबालिग युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन युवती से यह सहन नहीं हो पाया और उसने अपने परिजनों को सबकुछ बता दिया।जिस पर शनिवार को उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक अनुराग नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारों का मानना है कि हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी पर भी भरोसा करने से पहले उस व्यक्ति को भलीभांति परखना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति को जाने, पहचाने या उसके चरित्र के बारे में जानकारी न होने पर उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!