उत्तरकाशी। नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग के मामा का दोस्त था। मामला 12 जुलाई का है। हुआ यूं कि 17 वर्षीय नाबालिग अपने मामा के दोस्त की टैक्सी में देहरादून से उत्तरकाशी आ रही थी। नाबालिग देहरादून में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। रास्ते में जब सभी सवारियां उतर गई तो मौके का फायदा उठाकर टैक्सी चालक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर नाबालिग युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन युवती से यह सहन नहीं हो पाया और उसने अपने परिजनों को सबकुछ बता दिया।जिस पर शनिवार को उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक अनुराग नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारों का मानना है कि हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी पर भी भरोसा करने से पहले उस व्यक्ति को भलीभांति परखना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति को जाने, पहचाने या उसके चरित्र के बारे में जानकारी न होने पर उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
मामा के दोस्त ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | उत्तरकाशी, उत्पीड़न | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...
सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...
2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...
रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...
गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...
बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दाखिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–
न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के खिलाफ संज्ञान...
