चमोली: नाराज ग्रामीणों को मनाने में विफल रहा प्रशासन, आठ गांव के ग्रामीणों ने नहीं डाले वोट–

by | Apr 19, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

ईराणी गांव में पड़ा एकमात्र वोट, अ​धिकांश गांवों के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग के लिए बनाई मतदान से दूरी-

गोपेश्वर: चमोली जनपद में ईराणी, पाणा, गणाई, देवराड़ा, सकंड, पंडाव, पिनई और बलाण गांव के ग्रामीणों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। अ​धिकांश ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया।

ग्रामीणों ने पूर्व में ही जिला प्रशासन को चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे दी थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों के साथ बैठकें करती रही, लेकिन कई दौर की वार्ता विफल रही। शुक्रवार को इन गांवों में मतदान की प्रक्रिया तो पूर्ण हुई, लेकिन ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। ईराणी गांव में एक ग्रामीण ने मतदान किया है। जबकि सभी मतदान केंद्रों पर ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सार्टिफिकेट) के कर्मचारियों ने ही मतदान किया।

थराली विकास खंड के देवराड़ा गांव के ग्रामीणों ने नगर पंचायत से उनके गांव को पृथक करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। जबकि अन्य गांवों के ग्रामीणों की अपने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग थी। जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि हमने ग्रामीणों को मनाने के काफी प्रयास किए। स्वीप की टीम के साथ ही विभागीय अ​धिकारियाें को भी गांवों में भेजा गया था।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!