गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से श्रीकृष्ण अवतार के 5250 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर पर कृष्ण क्वीज-2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 आयु वर्ग की इस ऑन लाइन प्रतियोगिता में देशभर के 177 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें चमोली जनपद के नंदप्रयाग निवासी आभास मालगुड़ी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में श्रीमद भागवत गीता, श्रीमद भागवत महापुराण से श्रीकृष्ण जीवन लीला से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसी प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में आभास की छोटी बहन अभिप्शा मलगुड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने दोनों भाई-बहन की सफलता पर खुशी जताई है। आभास के पिता लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी एक प्रतिष्ठित शिक्षक हैं।
चमोली के इस होनहार छात्र ने देशभर में पाया प्रथम स्थान–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
