चमोली: यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे से मलबे व अवरोधकों को हटवाएं–

by | May 3, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी में चारधाम यात्रा पर रखा विशेष फोकस–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने अ​धिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा रूट पर पार्किंग व हाईवे पर पड़े मलबे व अवराेधकों को हटाने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता करें। जिससे यात्रा के दौरान हाईवे पर यातायात सुचारू बना रहे।

एसपी ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने गोष्ठी में चारधाम यात्रा पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि यात्रा में तैनात पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, पीआरडी को एसडीआरएफ के माध्यम से थानेवार आपदा उपकरणों, फर्स्ट एड व राहत और बचाव कायों का प्रशिक्षण दिया जाए। यात्रा मार्ग पर बैरियर्स व साइन बोर्ड बनवाए जाएं। होटल, टैक्सी सहित अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता करें। हाईवे पर अनावश्यक पड़े मलबे को तुरंत हटवाने की व्यवस्था करें। यात्रा रूट पर पड़ने वाली चौकियों, चेक पोस्ट व बैरियर्स जो जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं उनकी तुरंत मरम्मत करवाएं।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!