कांग्रेसमयी हुई चमोली की मंडल घाटी, कई भाजपाईयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता–

by | May 6, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने किया क्षेत्र भ्रमण, कहा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हैं संपर्क में, कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा उपचुनाव पर की चर्चा–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा के अंतर्गत मंडल घाटी में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक कर विधानसभा में जीत के लिए बैठक आयोजित की। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाटी में गांव-गांव भ्रमण किया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मंडल घाटी में हुई कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता-

लखपत बुटोला ने कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं, बदरीनाथ के पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने से अ​धिकांश भाजपा कार्यकर्ता क्षुब्ध हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंंवार, रविंद्र बर्त्वाल आदि कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने मंडल घाटी में हुई बैठक में कहा कि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कई भाजपाईयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता-

उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी हमारे संपर्क में हैं। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक से भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है। कांग्रेस ने आज तक जनता का भला ही किया है और आगे भी जनता के हित के लिए संघर्ष किया जाएगा। भाजपा में वन मेन आर्मी की परिपाटी चल रही है, जबकि कांग्रेस सबको साथ लेकर चल रही है। जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!