​बिग ब्रेकिंग: पुरसाड़ी जेेल के डिप्टी जेलर नईम अब्बास का जेल जाना तय, पुलिस ने की गिरफ्तारी की तैयारी–

by | May 16, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

एक युवती ने लगाए डिप्टी जेलर पर गंभीर आरोप, जेल में कार्यरत बंदी रक्षक व कर्मचारियों से भी नहीं अच्छा व्यवहार–

गोपेश्वर:पुरसाड़ी में ​स्थित चमोली और रुद्रप्रयाग की संयुक्त जेल के डिप्टी जेलर नईम अब्बास का जेल जाना तय है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी भी कर ली है। बिजनोर की युवती ने जेलर पर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मामला महिला से संबं​धित होने के कारण शीघ्र कार्रवाई के निर्देश चमोली कोतवाली को दिए हैं।

युवती का कहना है कि जेलर से उसे जान का खतरा भी बना है। वह उसे डरा धमका कर रखता था। इधर, जेल के कई कर्मचारियों ने भी जेलर पर जेल में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वह एक समुदाय विशेष के कैदियों को तबज्जो देता है, जबकि अन्य कैदियों की उपेक्षा करता है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदा​धिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से जेलर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आज बृहस्पतिवार को इस संबंध में हिंदू संगठनों के पदा​धिकारीजिला​धिकारी से भी मुलाकात करेंगे।

जिला अस्पताल में भर्ती है डिप्टी जेलर

गोपेश्वर। डिप्टी जेलर नईम अब्बास जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती है। अस्वस्थ होने के कारण मंगलवार रात को डिप्टी जेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेलर ने पुलिस को दिए बयान में पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह उसे लबे समय से ब्लेक मेलिंग कर रही है। वह उससे 20 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। रात को उसने पानी में विषाख्त पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उन्होंने युवती के आरोपों को खारिज किया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि जेलर के शरीर में कीटनाशक पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। हालांकि उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!