हादसा: रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा–

by | May 17, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तीर्थयात्रियों से भरी रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ी से टकराया, चालक के हाथ की नसों में आया सूजन–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋ​षिकेश लौट रही रोडवेज बस के बदरीनाथ धाम से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर ही ब्रेक फेल हो गए। चालक जीवनलाल की सूझबूझ से बस में सवार सभी तीर्थयात्रियों को सुर​क्षित बचा लिया गया है। चालक के हाथ पर चोट आने से नसों में सूजन आ गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे तीर्थयात्रियों को लेकर रोडवेज बस ऋ​षिकेश जा रही थी, बदरीनाथ से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर बस के ब्रेक फेल हो गए।

चालक ने इसकी सूचना तीर्थयात्रियों को नहीं दी और बस को कंट्रोल करने के लिए उसे पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे सभी तीर्थयात्री सुर​क्षित बच निकले। इस हादसे में चालक जीवनलाल के हाथ में चोट आने से नसों में सूजन आ गया है। बस भवाली डिपो की है। जब परिचालक ने हादसे की सूचना ऋ​षिकेश डिपो को दी तो डिपो के इंचार्ज ने इसकी सूचना भवाली डिपो को देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया।

जिसके बाद चालक, परिचालक ने भवानी डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी को दूरभाष पर इसकी सूचना दी, लेकिन यहां से भी उन्हें आगे के लिए कोई मार्गदर्शन नहीं मिल पाया है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई है, वहां फोन का नेटवर्क भी नहीं है। जिससे तीर्थयात्री भी दिन तक परेशान रहे। बाद में पुलिस की ओर से यात्रियों को गंतव्य तक ​भिजवाने की व्यवस्था की गई।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!