चमोली: विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, जगह-जगह बैठकों का दौर हुआ शुरू–

by | May 19, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, बदरीनाथ के विकास के लिए राजेंद्र भंडारी ने छोड़ी विधायकी, करेंगे पूरा समर्थन–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ क्षेत्र की जनता के विकास के लिए अपनी विधायकी तक को त्याग दिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, बंड क्षेत्र में सेमलडाला खेल मैदान और जोशीमठ पैनखंडा क्षेत्र को ओबीसी का दर्जा दिलाया है। लिहाजा उन्हें पूरा समर्थन देकर एक बार फिर भाजपा को जीत दिलाई जाएगी। यह कहना है जिला भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं का।

भाजपा की ओर से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जगह-जगह बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। पूर्व उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, पीपलकोटी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, अयोध्या हटवाल, सुनील कोठियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, हरीश पुरोहित, नीरजा, मंदीप, रघुवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र गमस्वाल, चंद्रकला तिवारी, दीपक पंत आदि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी विपक्ष में रहकर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे,

जिस कारण उन्होंने विधायकी छोड़ी है। विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। कहा कि राजेंद्र भंडारी के समर्थन में शीघ्र गांव-गांव प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अब बदरीनाथ उपचुनाव जीतने के बाद कई अन्य विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!