अनदेखी: केदारनाथ मार्ग पर भीरी में लंबे समय से बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम–

by | May 24, 2024 | बैंक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

क्षेत्र के 50 गांवों के ग्रामीण लेनदेन के लिए पहुंचते हैं भीरी, स्थानीय के साथ ही यात्री भी हो रहे परेशान, लीड बैंक अ​धिकारी को बताई व्यापार संघ ने समस्या–

भीरी (रुद्रप्रयाग): केदारनाथ मार्ग पर ​स्थित भीरी बाजार में पिछले लंबे समय से एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा हुआ है। जिससे समीपवर्ती गांवों के उपभोक्ताओं को एटीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापार संघ भी कई बार एसबीआई के अ​धिकारियों से एटीएम संचालन की मांग उठाते आ रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब व्यापार संघ ने लीड बैंक अ​धिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष अजवीर पंवार और जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी का कहना है कि भीरी बाजार में कई साल पहले एसबीआई ने अपना एटीएम स्थापित किया। लोगों को शुरुआत में धनरा​शि के लेन-देन में इससे काफी मदद मिली। यह एटीएम क्षेत्र के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों के साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक है। लेकिन लंबे समय से एटीएम बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर चल रही है, जिससे तीर्थयात्री भी लेनदेन के लिए यहां रुक रहे हैं। लेकिन एटीएम खराब होने से उन्हें भी मायूसी हाथ लग रही है। व्यापार संघ के पदा​धिकारियों का कहना है कि कई बार बैंक अ​धिकारियों को अवगत कराने पर भी ​स्थिति जस की तस बनीं हुई है। उन्होंने लीड बैंक अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र एटीएम के संचालन की मांग उठाई है। ताकि लोगों को एटीएम की सुविधा मिल सके।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!